Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / चूरू में कचरे को लेकर युवती से मारपीट, 5 पर आरोप

,

चूरू में कचरे को लेकर युवती से मारपीट, 5 पर आरोप

Woman injured in assault after garbage dispute Churu Rajasthan

नाली में पत्थर हटाने पर विवाद, युवती को घर ले जाकर पीटा
चूरू शहर में कचरे के विवाद को लेकर एक युवती के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना में 30 वर्षीय युवती घायल हो गई, जिसे डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है।

झाड़ू लगाते समय हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार, वार्ड 54 निवासी रितु स्वामी सोमवार सुबह अपने घर के बाहर झाड़ू लगा रही थी। इसी दौरान पड़ोस के सुभाष, सुमन, खुशी, युवराज और एक अन्य व्यक्ति उससे कचरे को लेकर विवाद करने लगे।

देखते ही देखते यह कहासुनी मारपीट में बदल गई

घर ले जाकर की मारपीट का आरोप

युवती का आरोप है कि आरोपी उसे पकड़कर अपने घर ले गए, जहां उसके साथ लाठी और सरिए से मारपीट की गई।

शोर मचाने पर उसके परिजन मौके पर पहुंचे और उसे वापस घर लेकर आए।

नाली के पत्थरों को लेकर बढ़ा विवाद

पीड़िता के अनुसार, पड़ोसियों ने घर के आगे नाली में पत्थर लगा रखे थे, जिससे कचरा रुक जाता था। उसने वे पत्थर हटा दिए, इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया।

हाथ, सिर और कोहनी में आई चोटें

मारपीट में युवती के हाथ, कोहनी और सिर में चोटें आई हैं। अस्पताल में डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ ने उसका उपचार किया।

अस्पताल प्रशासन ने मामले की एमएलसी रिपोर्ट तैयार कर पुलिस चौकी को भेज दी है।

पुलिस जांच की तैयारी

मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस अब आगे की कार्रवाई में जुट गई है। आरोपियों के खिलाफ जांच शुरू की जा रही है।