Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / चूरू में 8 मार्च को गौरव सैनानी सम्मान रैली, सांसद राहुल कस्वां ने दिया समर्थन

चूरू में 8 मार्च को गौरव सैनानी सम्मान रैली, सांसद राहुल कस्वां ने दिया समर्थन

MP Rahul Kaswan meeting 22 Jat Regiment team in Churu

पूर्व सैनिकों और वीरांगनाओं के सम्मान में 8 मार्च को चूरू में निकलेगी रैली
चूरू जिले में 8 मार्च को आयोजित होने वाली गौरव सैनानी सम्मान समारोह रैली को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं।

इसी क्रम में डोर टू डोर मिलाप अभियान के तहत सालासर क्षेत्र में कार्य कर रही 22 जाट रेजिमेंट की सतत मिलाप टीम से चूरू सांसद राहुल कस्वां ने शुक्रवार को मुलाकात की।

सैनिकों और उनके परिवारों के साथ खड़े रहने का भरोसा

मुलाकात के दौरान सांसद राहुल कस्वां ने सैनिकों और उनके परिवारों के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि वे हमेशा सैनिकों और उनके परिवारों के साथ खड़े हैं और रैली की तैयारियों में जुटे सैनिकों को हरसंभव सहयोग दिया जाएगा।

नायब सुबेदार मुकेश शेषमा के कार्यों की सराहना

सांसद ने नायब सुबेदार मुकेश शेषमा द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि पूर्व सैनिकों और वीरांगनाओं के लिए इस तरह की पहल समाज के लिए प्रेरणादायक है।

पूर्व सैनिकों और वीरांगनाओं के सम्मान के लिए आयोजन

इस दौरान नायब सुबेदार मुकेश शेषमा ने बताया कि सतत मिलाप टीम पूर्व सैनिकों और वीरांगनाओं की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि इसी उद्देश्य को लेकर 8 मार्च को चूरू में गौरव सैनानी सम्मान समारोह रैली का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक और उनके परिवार शामिल होंगे।

रैली के प्रचार-प्रसार में सहयोग का आश्वासन

इस मौके पर सांसद के साथ मौजूद महेंद्र डूकिया गुडावड़ी और भीम बेनीवाल सरदारशहर ने भी रैली को सफल बनाने के लिए अपने आसपास के गांवों में अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने का भरोसा दिया।

उन्होंने कहा कि इस रैली के माध्यम से पूर्व सैनिकों और वीरांगनाओं के सम्मान को नई पहचान मिलेगी और समाज में उनके योगदान के प्रति जागरूकता भी बढ़ेगी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur