चूरू जिले के गांव घांघू में बुधवार को
शहीद स्मारक पर
अमर शहीद राजेश कुमार फगेड़िया की
16वीं पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई।
इस अवसर पर
परिजनों, ग्रामीणों और आसपास के क्षेत्रों से आए लोगों ने
शहीद की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।
देशभक्ति के जयघोष से गूंजा गांव
श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान
ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने
“भारत माता की जय” और
“शहीद राजेश फगेड़िया अमर रहें”
के नारों से वातावरण को देशभक्ति से ओतप्रोत कर दिया।
ऑपरेशन मेघदूत में हुए थे शहीद
गौरतलब है कि
ऑपरेशन मेघदूत के दौरान
वर्ष 2011 में
सियाचिन ग्लेशियर के दुर्गम और बर्फीले क्षेत्र में
राजेश कुमार फगेड़िया
देश की रक्षा करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए थे।
युवाओं को मिलती है देशभक्ति की प्रेरणा
समाजसेवी महावीर नेहरा ने कहा,
हम वीर सैनिकों की बदौलत ही सुरक्षित हैं।
अमर शहीदों के बलिदान से युवा वर्ग को देशभक्ति की प्रेरणा मिलती है।
वहीं समाजसेवी परमेश्वर लाल दर्जी ने कहा,
“हमारे सैनिक कठिन से कठिन परिस्थितियों में
देश की सीमाओं की रक्षा कर रहे हैं।
सैनिकों और उनके परिवारों के प्रति
हमारे मन में सदैव सम्मान की भावना होनी चाहिए।”
बालिकाओं ने निकाली तिरंगा रैली
इस अवसर पर
शहीद सैनिक हवलदार लखू सिंह बालिका राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय
की छात्राओं ने
विद्यालय से शहीद स्मारक तक
तिरंगा रैली निकालकर
शहीद को श्रद्धांजलि दी।
शहीद परिवार का किया गया सम्मान
कार्यक्रम में
शहीद वीरांगना मधु देवी
एवं शहीद परिवार के सदस्यों का
सम्मान कर उनके त्याग को नमन किया गया।
गणमान्य नागरिक रहे उपस्थित
इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में
शहीद पिता पूर्व सैनिक रामलाल फगेड़िया,
माता शारदा देवी,
शहीद वीरांगना मधु फगेड़िया,
शहीद पुत्र डॉ. देवेन,
सहित बड़ी संख्या में
ग्रामीण, शिक्षाविद, समाजसेवी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
