Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / ग्राम उत्थान शिविर में गोपीराम को मिला मृदा स्वास्थ्य कार्ड

,

ग्राम उत्थान शिविर में गोपीराम को मिला मृदा स्वास्थ्य कार्ड

Churu News (चुरू समाचार) : ग्राम उत्थान शिविर में गोपीराम को मिला मृदा स्वास्थ्य कार्ड

चूरू,  मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल पर राज्य सरकार द्वारा आयोजित किए जा रहे ग्राम उत्थान शिविर किसानों के लिए बेहद लाभकारी सिद्ध हो रहे हैं।

 जैतासर ग्राम उत्थान शिविर का आयोजन

गुरुवार को सरदारशहर उपखंड के जैतासर गांव में आयोजित ग्राम उत्थान शिविर के दौरान गांव के किसान गोपीराम पुत्र सुरजाराम जाट को मृदा स्वास्थ्य कार्ड प्रदान किया गया।

 कमजोर फसल ने बढ़ाई चिंता

किसान गोपीराम ने बताया कि उनके खेत में लंबे समय से फसल कमजोर हो रही थी और मिट्टी की उर्वरा शक्ति भी कम थी।
जब उनकी मुलाकात कृषि विभाग के अधिकारियों से हुई तो उन्होंने अपनी समस्या साझा की।

 मिट्टी की जांच से मिला समाधान

कृषि अधिकारियों के सुझाव पर गोपीराम ने खेत की मिट्टी का नमूना जांच के लिए दिया।
जांच के बाद ग्राम उत्थान शिविर में उन्हें मृदा स्वास्थ्य कार्ड सौंपा गया।

 उर्वरक और फसल चयन की मिली जानकारी

मृदा स्वास्थ्य कार्ड के साथ गोपीराम को मिट्टी की गुणवत्ता के अनुसार उर्वरकों,
उपयुक्त फसलों और कृषि विभाग की कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur