चूरू जिला मुख्यालय स्थित जन सेवा केंद्र में गुरुवार को जिला स्तरीय जनसुनवाई एवं समाधान शिविर आयोजित किया गया। शिविर का आयोजन जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा के निर्देशन में किया गया।
जनसुनवाई के दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर अर्पिता सोनी ने आमजन की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए।
समयबद्ध समाधान पर दिया जोर
एडीएम अर्पिता सोनी ने अधिकारियों से कहा कि आमजन के परिवादों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप लोगों को त्वरित राहत उपलब्ध करवाना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। सभी विभागीय अधिकारी व्यक्तिगत रुचि लेते हुए शिकायतों का समाधान करें।
कई विभागों से जुड़े पहुंचे मामले
जनसुनवाई शिविर में
- राजस्व
- पेयजल
- बिजली
- सड़क निर्माण
- सीवरेज
- अतिक्रमण
- पट्टा जारी करने
- बरसात में जलभराव
- असामाजिक तत्वों की शिकायत
- निराश्रित पशुओं से परेशानी
- क्षतिग्रस्त बिजली पोल
जैसे मामलों से जुड़े कुल 31 परिवाद प्राप्त हुए।
नगर परिषद और पीएचईडी से जुड़े सबसे ज्यादा मामले
प्राप्त परिवादों में—
- नगर निकाय के 12
- पीएचईडी के 5
- पुलिस के 4
- राजस्व के 3
- जोविविएनल के 3
- शिक्षा, पंचायती राज, स्वास्थ्य और सार्वजनिक निर्माण विभाग के मामले शामिल रहे।
एडीएम ने मौके पर ही अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
संपर्क पोर्टल मामलों की भी हुई समीक्षा
जनसुनवाई के साथ-साथ संपर्क पोर्टल पर लंबित प्रकरणों और सतर्कता समिति में दर्ज मामलों की भी समीक्षा की गई।
एडीपीएस मीनू वर्मा ने संपर्क पोर्टल के मामलों पर चर्चा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
वीसी के जरिए जुड़े अधिकारी
प्रदेश स्तर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनसुनवाई की समीक्षा भी की गई। इस दौरान विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी और सभी उपखंडों से अधिकारी वीसी के जरिए जुड़े रहे।





