Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / Churu News : 19 मार्च को जनसुनवाई शिविर व सतर्कता बैठक

Churu News : 19 मार्च को जनसुनवाई शिविर व सतर्कता बैठक

District Collector reviewing SJED schemes with officials in Churu meeting

जिला कलक्टर की अध्यक्षता में आमजन की समस्याओं की होगी सुनवाई
चूरू में आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए 19 मार्च को जिला स्तरीय जनसुनवाई एवं समाधान शिविर आयोजित किया जाएगा।

यह शिविर सुबह 11 बजे पुराने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित जन सेवा केन्द्र में आयोजित होगा।

जिला कलक्टर करेंगे सुनवाई

शिविर की अध्यक्षता जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा करेंगे। इस दौरान जिलेभर से आए परिवादियों की शिकायतें और समस्याएं सुनी जाएंगी।

सतर्कता समिति की बैठक भी उसी दिन

इसी दिन सुबह 10:30 बजे जिला जन अभियोग एवं सतर्कता समिति की बैठक भी आयोजित की जाएगी।

यह बैठक भी पुराने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित जन सेवा केन्द्र में ही होगी।

प्रकरणों पर होगी विस्तृत चर्चा

एडीएम अर्पिता सोनी ने बताया कि बैठक में सतर्कता समिति में दर्ज मामलों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को बैठक के सफल आयोजन के लिए आवश्यक निर्देश भी दिए हैं।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur