चूरू जिला नेट बॉल संघ के चुनाव जिला मुख्यालय पर सम्पन्न हुए। डॉ एफएच गौरी को नेटबॉल संघ का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। इसकी मुख्य विशेषता यह रही की इसमें 80 प्रतिशत महिलाओं ने निर्वाचन में भाग लिया और निर्विरोध निर्वाचित घोषित की गई। निर्वाचन अधिकारी नजीर मोहम्मद मेहरीरवाले ने जिला खेल अधिकारी ईश्वरसिंह लाम्बा, राजस्थान प्रदेश नेटबॉल संघ के प्रतिनिधि शुभकरण प्रजापत की उपस्थिति में नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों की घोषणा की। इस अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष डा गौरी ने भरोसा दिलाया कि जल्दी ही जिला स्टेडियम में नेटबॉल का खेल मैदान बनावाने का प्रयास करेंगे तथा नेटबॉल को कॉलेज स्तर पर शुरू करवाने का प्रयास करेंगे । निर्वाचन अधिकारी के अनुसार इंजीनियर सुरेश शर्मा को चेयरमैन, डा एफएच गौरी को अध्यक्ष, अफजल हसन गौरी व विजयलक्ष्मी नेहरा को उपाध्यक्ष, दिनेश पूनिया को सचिव, दीपचन्द साहू एवं कांता रसगनिया को संयुक्त सचिव, शारदा सहारण को कोषाध्यक्ष, सुमित्रा सहारण, दन्दिनी स्वामी, डिम्पल बाघ, सुमित्रा को सदस्य बनाया गया है। इससे पूर्व चूरू जिला नेटबॉल संघ की निर्वाचन बैठक में प्रतिभावान छात्रा वैशाली गौड़ को सम्मानित किया गया। जो कि गंगासिंह विश्वविद्यालय से एमफिल में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुये अव्वल रही है।
Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / चूरू जिला नेट बॉल संघ के चुनाव सम्पन्न
चूरू जिला नेट बॉल संघ के चुनाव सम्पन्न



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।