जिला विधिक चेतना समिति चूरू की द्वितीय त्रैमास बैठक 13 जून को दोपहर 12 बजे जिला एवं सेशन न्यायाधीश चूरू के अवकाशागार में आयोजित होगी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पूर्णकालिक सचिव विकास ऎचरा ने बताया कि बैठक में विधिक चेतना को प्रोन्नत करने, पैरा लीगल क्लिनिक स्थापित करने, विचार गोष्ठियां आयोजित करने, स्वयं सेवी संस्थाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने सहित विविध विषयों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया जायेगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (जिला एवं सेशन न्यायाधीश) के अध्यक्ष की अध्यक्षता में 14 जून को दोपहर 12 बजे एडीआर सेन्टर चूरू में तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा। पूर्णकालिक सचिव ने बताया कि लोक अदालत में अधिकाधिक प्रकरणों के निस्तारण एवं प्रक्रियात्मक बाधाओं को आपसी विचार-विमर्श कर दूर करने के लिए विचार किया जायेगा।
Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / चूरू जिला विधिक चेतना समिति की बैठक 13 को
चूरू जिला विधिक चेतना समिति की बैठक 13 को



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।