राज्य सरकार की बजट घोषणा वर्ष 2018 के तहत फसली ऋण माफी योजना – 2018 का शुभारंभ जिले में 26 मई को 10 बजे खींवासर ग्राम सेवा सहकारी समिति लि. खींवासर में किया जायेगा। चूरू सेन्ट्रल कॉ-ऑपरेटिव बैंक लि. चूरू के प्रबंध निदेशक शेरसिंह ने बताया कि ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री राजेन्द्र राठौड़ 26 मई को प्रातः 10 बजे खींवासर में सहकारी ऋण माफी शिविर का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर जिला प्रमुख हरलाल सहारण, प्रधान ज्योति राठौड़, जिला कलक्टर मुक्तानंद अग्रवाल, अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार आतिथि होंगे। बैंक के नोडल ऑफिसर सर्वेश शर्मा ने बताया कि ऋणी किसानों को ऋण माफी प्रमाण पत्र हेतु भामाशाह पंजीयन आवश्यक है। बैंक के अध्यक्ष पूर्णाराम गिल ने किसानों से अपील की है कि वे अपने समस्त दस्तावेज समिति में जमा करवाकर ऋण माफी योजनान्तर्गत अधिकाधिक लाभ उठावें।
Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / चूरू जिले में सहकारी ऋण माफी शिविर 26 मई से
चूरू जिले में सहकारी ऋण माफी शिविर 26 मई से



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।