Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / चूरू के डाबला पीएसची में रक्तदान शिविर का आयोजन

,

चूरू के डाबला पीएसची में रक्तदान शिविर का आयोजन

भाजपा के चूरू जिला उपाध्यक्ष सीताराम लुगरिया ने अपने जन्मदिन पर नयी पहल की है। खून की कमी से जुझ रहे सरकारी अस्पताल में जब मोहल्ले के किसी जरूरतमन्द को ब्लड बैंक से ब्लड नहीं मिला तो उनका मन इतना पसीजा की उन्होंने अपने जन्मदिन पर रिश्तेदारों, परिचितों सहित 125 युनिट ब्लड सरकारी अस्पताल को डोनेट कर दिया। चूरू के डाबला पीएसची में अपने खर्चे पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया, सीताराम की इस पहल को मोहल्लेवासियों ने भी सर्मथन दिया और बड़ी संख्या में आकर शिविर में रक्तदान किया। सीताराम का कहना है कि यह रक्त किसी जरूरतमंद के काम आयेगा इस रक्त से कितने ही लोगों नया जीवनदान मिलेगा।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur