Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / चूरू के स्कूल में लगाया वित्तीय साक्षरता शिविर

,

चूरू के स्कूल में लगाया वित्तीय साक्षरता शिविर

चूरू के तहसील रतनगढ के राजकिय उच्च माध्यमिक विद्यालय जान्दवा में स्कूली छात्र एवं छात्राओं के वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन भारतीय रिजर्व बैंक के द्वारा किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि भारतीय रिजर्व बैंक के उच्चाधिकारी श्री ए.के तिवाड़ी, जिला अग्रणी प्रबंधक श्री वीके अग्रवाल एवं बडौदा बैंक के वित्तीय साक्षरता सलाहकार हंसराज धामाई एवं बडौदा राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामिण बैंक के वित्तीय साक्षतरा सलाहकार विजय सिंह नेहरा के द्वारा वित्तीय साक्षतरा के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। शिविर में उपस्थित छात्र-छात्राओं को भारतीय रिजर्व बैंक के प्रतिनिधि द्वारा प्रश्नावली कार्यक्रम के तहत पारितोषिक वितरण किया गया साथ स्कूल के छात्र-छात्राओं को स्पोर्टस किट के तहत वॉलिवाल, फुटबाल एवं नेट प्राचार्य एम.के.सोनी को भेंट किये गये। शिविर की अध्यक्षता अग्रणी प्रबंधक द्वारा की गई।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur