जिले की ग्राम पंचायत कनवारी गुरुवार को न्याय आपके द्वार अभियान के तहत आयोजित शिविर में 24 प्रकरणों के निस्तारण के साथ ही रतनगढ की प्रथम वाद मुक्त ग्राम पंचायत घोषित हुई है। राज्य सरकार द्वारा संचालित राजस्व लोक अदालत न्याय आपके द्वार अभियान के तहत शिविर में मौजूद ग्रामीणों ने शिविर प्रभारी संजू पारीक की समझाईश के बाद वर्षों से लम्बित जटिल प्रकरणों के निस्तारण पर अपनी सहमति की मोहर लगाई। ग्राम सरपंच रछपाल नायक ने कनवारी ग्राम पंचायत वाद मुक्त घोषित होने पर राज्य सरकार का आभार जताते हुए कहा कि राजस्व लोक अदालत गांव एवं ग्रामीणों को सुकून प्रदान कर रही है, जो सुखद अनुभव प्रदान करता है। उन्होंने आश्वस्त किया कि भविष्य में ग्राम पंचायत के समस्त विवाद आपसी समझाईश से त्वरित निपटायें जायेंगे। इस अवसर पर तहसीलदार गोकुलदान चारण, नायब तहसीलदार मुकुनसिंह, विकास अधिकारी कान्ता जांगिड़, भू-अभिलेख निरीक्षक, पीईओ सहित मौजिज ग्रामीण उपस्थित थे।
Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / चूरू की कनवारी ग्राम पंचायत प्रथम वाद मुक्त पंचायत घोषित
चूरू की कनवारी ग्राम पंचायत प्रथम वाद मुक्त पंचायत घोषित



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।