Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / चूरू की राउमावि में स्वेटर वितरण समारोह आयोजित

,

चूरू की राउमावि में स्वेटर वितरण समारोह आयोजित

देपालसर गांव की राउमावि में लायन्स क्लब की ओर से स्वेटर वितरण समारोह में विद्यार्थियों को 120 स्वेटर वितरित की गई। क्लब अध्यक्ष बालकिशन राजगडिय़ा ने कहा कि क्लब की ओर से हर वर्ष की भांति स्कूलों में जरूरतमंद बच्चों को स्वेटर वितरित की जाती है। क्लब को 32 सालों से पीडि़त मानवता की सेवा करने का मौका मिलता रहता है। इस पुनीत कार्य करने में क्लब के सदस्यों ने हर शिविर में मन लगाकर पीडि़त जनों की सेवाएं प्रदान की है। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था प्रधान सिकन्दर खान ने की। कार्यक्रम में लायन्स कमल वशिष्ठ ने क्लब की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान पूजा सैनी ने लोकगीत पर शानदार नृत्य की प्रस्तुति देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसी प्रकार मधुर स्पेशल शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान में समाजसेवी श्रुति कौशिक ने अपने जन्म दिवस पर दिव्यांग बच्चों को गर्म वस्त्र वितरित कर धूमधाम से मनाया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur