Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / चुरू को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजनान्तर्गत गेहूं का आवंटन

चुरू को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजनान्तर्गत गेहूं का आवंटन

जिले को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजनान्तर्गत (अन्त्योदय परिवारों सहित) जून माह के लिए कुल 7120 एम.टी. गेहूं का आवंटन प्राप्त हुआ जिसका शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में चयनित परिवारों को वितरण हेतु उचित मूल्य दुकानदारों को उप आवंटन किया गया है। जिला रसद अधिकारी सुरेन्द्र महला द्वारा जारी आदेशानुसार राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजनान्तर्गत चयनित पात्र व्यक्तियों को 5 किग्रा गेहूं प्रतिमाह प्रति व्यक्ति 2 रुपये प्रति किग्रा एवं अन्त्योदय अन्न योजनान्तर्गत चयनित परिवारों को प्रतिमाह प्रति परिवार 35 किग्रा 2 रुपये प्रति किग्रा की दर से गेहूं देय होगा।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur