Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / Churu News : पुलिस के सामने धमकी देना युवक को पड़ा भारी, गिरफ्तार

Churu News : पुलिस के सामने धमकी देना युवक को पड़ा भारी, गिरफ्तार

Police detain youth for threatening people publicly in Churu

चूरू शहर की कोतवाली थाना पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर हंगामा करने और लोगों को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को शांति भंग की आशंका के चलते कार्रवाई करते हुए पकड़ा।

गुमशुदा महिला की तलाश में पहुंची थी पुलिस

पुलिस के अनुसार, बुधवार को पुलिस टीम एक गुमशुदा महिला की तलाश में पंखा सर्किल क्षेत्र में पहुंची थी। इसी दौरान वहां हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी 27 वर्षीय मनोज कुमार मिला।

पुलिस टीम ने उससे उसके भाई प्रमोद नायक के बारे में पूछताछ की।

पुलिस के सामने देने लगा धमकी

पूछताछ के दौरान युवक अचानक गुस्से में आ गया और परिवादी तथा उसके परिजनों के साथ मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने लगा।

पुलिसकर्मियों ने मौके पर उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माना और पुलिस की मौजूदगी में लगातार धमकियां देता रहा।

शांति भंग की आशंका में गिरफ्तारी

स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए युवक को धारा 170 BNSS के तहत गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस का कहना है कि समय रहते कार्रवाई नहीं की जाती तो आरोपी किसी गंभीर वारदात को अंजाम दे सकता था।

एसडीएम के समक्ष किया पेश

कोतवाली पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार करने के बाद एसडीएम के समक्ष पेश किया, जहां उसे पाबंद करवाया गया।

पुलिस ने कहा कि शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur