जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में संचालित महिला विधिक सेवा सहायता क्लिनिक की लीगल वॉलन्टियर सुमन चौधरी ने एक जीवन से आहत महिला को निःशुल्क विधिक सेवाएं प्रदान कर परिवारजनों के मध्य आपसी समझाईश से सकुशल घर लौटाया।प्राधिकरण के पूर्णकालिक सचिव विकास ऎचरा ने बताया कि झुंझुनूं जिला पर्यावरण सुधार समिति कार्यालय चूरू में पारिवारिक विवादों से त्रस्त एक वर्ष के बच्चे के साथ एक महिला ने उपस्थित होकर कहा कि वह पति और पिता का घर छोड़ चुकी हूं एवं जीवन से निराश हो चुकी हूं। उक्त सूचना जब प्राधिकरण के अध्यक्ष अयुब खान के पास पहुंची तो उन्होंने महिला विधिक सहायता क्लिनिक से सम्पर्क करने एवं क्लिनिक की पैरालीगल वॉलिन्टयर को प्रकरण के समधान के निर्देश दिये। क्लिनिक में महिला ने आप बीती बयां करने पर उसे विधि द्वारा प्रदत्त अधिकारों से अवगत कराया तथा पारिवारिक विवाद को अपसी समझाईश से निस्तारण करने की हिदायत दी गई। फलस्वरूप महिला एवं उनके परिवारजनों के मध्य आपसी समझाईश से महिला एवं उसके पति के मध्य कटु अनुभवों को भुलाकर महिला सहर्ष अपने पति के साथ रहना स्वीकार करने पर क्लिनिक द्वारा इस बेघर महिला का परिवार पुनः बसाकर अनुकरणीय कार्य किया गया।
Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / चूरू महिला विधिक सहायता क्लिनिक ने आहत महिला का बसाया घर
चूरू महिला विधिक सहायता क्लिनिक ने आहत महिला का बसाया घर



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।