गांव कडवासर के कुएं में पड़ा शव आखिर 24 घण्टे की कडी मशक्कत के बाद निकाला जा सका। मृतक की पहचान चूरू जिला मुख्यालय के भूतिया बास निवासी लालचन्द सांसी के रूप में हुई है, जो 1 दिसम्बर से अपने घर से लापता था। मृतक के परिजनों ने पूरे मामले में हत्या की आशंका जताते हुए अज्ञात के खिलाफ षडयन्त्र कर हत्या का मामला दर्ज करवाया है। इधर पूरे मामले में आपदा प्रबंधन का दावा करने वाले जिला प्रशासन की पोल भी खुली, शव को बाहर निकालने के लिये पुलिसकर्मियों को रस्सी तक ग्रामीणों से मांगकर लानी पड़ी। शव को निकालने के लिये एक पुलिसकर्मी को बिना सुरक्षा संसाधनों के 150 फीट गहरे कुए में उतारा गया जबकि कुए में जहरीली गैस की आशंका तक जतायी जा रही थी। यह पहला मामला नहीं है जबकि बिना सुरक्षा संसाधनों के इस तरह किसी की जान को जोखिम में डाला गया हो। सदर थाना पुलिस को शनिवार दोपहर सूचना मिली कि गांव कडवासर के खेत में बने पूराने कुए से बदबू आ रही है। ग्रामीणों ने कुए में शव की आशंका जतायी थी, जिसके बाद शनिवार दोपहर बाद से ही सदर और कोतवाली थाना पुलिस शव को कुए से बाहर निकालने का प्रयास कर रही थी। मृतक के परिजनों ने बताया कि भूतिया बास निवासी लालचन्द सांसी बीमार था और आंखों से देखने में असक्षम भी। ऐसे में जिलामुख्यालय से 8 किलोमीटर दूर इस कुए तक उसका पहुंचना असम्भव था। परिजनों का आरोप है कि साजिशकर लालचन्द की हत्या के बाद शव को कुए में डाला गया। बहरहाल मृतक के परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और राजकीय भरतिया अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / चूरू में 24 घण्टे की कडी मशक्कत के बाद निकाला जा सका शव
चूरू में 24 घण्टे की कडी मशक्कत के बाद निकाला जा सका शव



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।