जिले में 30 जून तक संचालित राजस्व लोक अदालत न्याय आपके द्वार अभियान के तहत शुक्रवार को चूरू ब्लॉक की ग्राम पंचायत खंडवा में आयोजित राजस्व शिविर में ग्रामीणों के वर्षों से चल रहे विवादों को आपसी समझाईश से मौके पर ही निपटाया गया। शिविर में उपखण्ड अधिकारी श्वेता कोचर एवं तहसीलदार महीपाल सिंह राजावत ने ग्राम पंचायत सिरसला के मालाराम जाट एवं जयप्रकाश जाट के परिवारों के बीच आपसी बंटवारे को लेकर उपजे वर्षों पुराना विवाद एवं ग्राम पंचायत मोलीसर बड़ा के सांवरमल एवं सुखाराम के परिवारों के बीच पुराने विवाद को ग्रामीणों के बीच आपसी समझाईश से चन्द मिनटों में निपटाया गया। आपसी विवादों के निस्तारण से संबंधित परिवारों को सुखद अहसास हुआ एवं ग्रामीणों ने राजस्व शिविरों की सराहना की। ग्रामीणों ने राजस्व अधिकारियों एवं प्रशासन का आभार जताया। विवाद निस्तारण में पटवारी बीरबल सिंह, सिरसला व मोलीसर बड़ा के सरपंच एवं ग्रामीणों का सराहनीय योगदान रहा।
Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / चूरू में आपसी समझाईश से निपटे वर्षों पुराने विवाद
चूरू में आपसी समझाईश से निपटे वर्षों पुराने विवाद



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।