Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / चूरू में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर समारोह 21 जून को

चूरू में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर समारोह 21 जून को

 अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर जिले में 21 जून को प्रातः 7 बजे से 8 बजे तक जिला मुख्यालय, उपखण्ड एवं ग्राम पंचायत मुख्यालय पर अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह आयोजित किया जायेगा। जिला कलक्टर मुक्तानंद अग्रवाल ने कहा है कि जिले में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह के सफल आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली गई है। उन्होंने कहा है कि समारोह में समाज के हर वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। उन्होंने बताया कि अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह के अवसर पर 21 जून को लोहिया क्रीड़ा स्थल  चूरू में जिला स्तरीय समारोह का आयोजन किया जायेगा।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur