Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / चूरू में अन्तरमहाविद्यालय वाद विवाद प्रतियोगिता आयोजित

,

चूरू में अन्तरमहाविद्यालय वाद विवाद प्रतियोगिता आयोजित

स्थानीय चूरू बालिका महाविद्यालय की ओर से आयोजित विशिष्ट शासन भक्त मेघराज सुराणा स्मृति में अन्तरमहाविद्यालय प्रतियोगिता शोभाराम बणीरोत की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि प्रकाशचन्द बच्छावत समाजसेवी द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। प्राचार्य आशा कोठारी ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। प्रतियोगित का विषय था – ‘‘भारत में सोशल मीडिया युवा वर्ग के लिए नकारात्मक सिद्ध हो रहा है’’। प्रतियोगिता में प्रदेश भर से आये 29 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में संयुक्त रूप से सर्वाधिक अंक स्कूल ऑफ लॉ महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर के द्वारा प्राप्त किये जाने पर प्रतियोगी दल को स्थाई वैजयन्ती प्रदान की गई। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतियोगियों को प्रतीक चिन्ह एवं प्रमाण पत्र प्रदान किये गये।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur