आगामी अक्षय तृतीया (18 अप्रैल) एवं पीपल पूर्णिमा (29 अप्रैल) पर्व पर ग्रामीण क्षेत्रों में होेने वाले बाल विवाहों की प्रभावी रोकथाम के लिए ग्राम एवं तहसील स्तर पर अधिकारियों, कर्मचारियों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा आमजन को जागृत किया जायेगा। जिला कलक्टर ललित कुमार गुप्ता ने कहा है कि बाल विवाहों की प्रभावी रोकथाम के लिए समाज की मानसिकता में बदलाव लाना आवश्यक है जिसके लिए आमजन में जनसहभागिता व चेतना जागृत करने की महत्ती आवश्यकता है। उन्होंने कहा है कि जिले में बाल विवाह पर नियंत्रण के लिए महिला सहायता समूह, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को ग्रामीण क्षेत्रों में सक्रिय किया जायेगा तथा बाल विवाह में सहयोगी – हलवाई, बैण्ड बाजा, पंडित, बाराती, टैंट मालिक, प्रिंटिंग प्रेस, ट्रांसपोटर्स को कानूनी जानकारी दी जायेगी। जिले में जनप्रतिनिधियों के साथ चेतना बैठकों एवं ग्रामसभाओं का आयोजन, नियंत्रण कक्ष स्थापना, विद्यालयों में बाल विवाह के दुष्परिणामों का प्रचार-प्रसार किया जायेगा।
Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / चूरू में बाल विवाहों की प्रभावी रोकथाम के लिए जनजागरण
चूरू में बाल विवाहों की प्रभावी रोकथाम के लिए जनजागरण



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।