Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / चूरू में बालिका अगवा के आरोपी को किया गिरफ्तार

चूरू में बालिका अगवा के आरोपी को किया गिरफ्तार

चूरू की महिला थाना पुलिस ने 16 जुलाई को अगवा की गयी बालिका को दस्तायाब कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी शाबीर ने चूरू की इस 16 साल की बालिका को शादी का झांसा देकर अगवा कर लिया था और अजमेर तथा दिल्ली ले जाकर डरा धमकाकर 6 दिनों तक उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। महिला थाना पुलिस ने राजकीय भरतिया अस्पताल में मेडिकल बोर्ड से बालिका का मेडिकल करवाया तथा उसे बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया गया। बाल कल्याण समिति ने बालिका को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया हैै। मामले की जांच कर रही महिला पुलिस थाना एएसआई मंजीत कौर ने बताया कि 16 जुलाई को महिला थाना में वार्ड दो निवासी व्यक्ति ने वार्ड 43 निवासी युवक शाबीर बिसायती पर उसकी नाबालिग पुत्री को शादी का झांसा देकर अपहरण कर ले जाने का मामला दर्ज करवाया था। नाबालिग ने बयान दिए की उक्त युवक उसे दिल्ली व अजमेर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने नाबालिग की रिपोर्ट पर पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur