वेस्ट बंगाल से अगवा कर चूरू जिला मुख्यालय के इन्डस्ट्रीज एरिया में 3 दिनों से बंधक बनाकर रखी गयी बालिका का चाइल्ड लाइन ने रेस्क्यू किया है। 17 साल की इस नाबालिग बालिका को चूरू में बेचने के लिये अगवा किया गया था, जिसके साथ आरोपी ने दुष्कर्म भी किया। हालांकि आरोपी इस बालिका को बेचता उससे पहले चाइल्ड हैल्प लाइन ने बालिका का रेस्क्यू कर आरोपी के चंगुल से छुड़ा लिया, लेकिन पुलिस की लापरवाही के चलते आरोपी फरार होने में कामयाब हो गया। गोपनीय सूचना के आधार पर चाइल्ड लाइन की टीम ने औद्योगिक क्षेत्र की रोड़ नंबर दो स्थित एक घर से उक्त नाबालिग को दस्तयाब किया, जबकि आरोपी भाग गया। टीम ने कोतवाली में भी चार बार फोन किए, लेकिन वहां से कोई नहीं आया। चाइल्ड हैल्प लाइन के प्रभारी किशन वर्मा के अनुसार शाम 4:15 बजे सूचना मिली कि औद्योगिक क्षेत्र में पश्चिम बंगाल की एक नाबालिग ला गई है और उसे बेचा जाएगा। सूचना के आधार पर टीम मौके पर पहुंची, तो वहां उक्त नाबालिग मिली। नाबालिग ने बताया कि अंकित निवासी पश्चिम बंगाल उसे शादी का झांसा देकर यहां ले आया और एक बार उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी 19 नवंबर को नाबालिग को अगवाकर चूरू लाया था। नाबालिग बालिका का मेडिकल करवाकर बाल कल्याण समिति में पेश किया गया, जहां से उसे बालिका आश्रय गृह भिजवा दिया गया।
Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / चूरू में बंधक बनाकर रखी गयी बालिका को करवाया मुक्त
चूरू में बंधक बनाकर रखी गयी बालिका को करवाया मुक्त



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।