कलेक्ट्रेट के आगे आज भाजपा द्वारा धरना दिया गया भारत में लोकतंत्र का वह मंदिर जहां देश के हित में बड़े-बड़े निर्णय किये जाते है, उस लोकतंत्र के मंदिर में बैठकर स्वतंत्र बहस कर देश को सुचारू रूप से चलाना देश के चुने हुए जनप्रतिनिधियो व उनकी पार्टीयो की जिम्मेदारी है। देश की जनता ने भाजपा में अपना विश्वास दिखाया और सरकार बनाने के लिए पूर्ण बहुमत दिया और भाजपा की सरकार प्रतिबद्ध है देश की भलाई के लिए, निर्णय करने के लिए ,परंतु विपक्ष बिना किसी मुद्दे के लगातार संसद में काम नहीं होने दे रहा और शोर शराबा करके अकारण नारेबाजी करके संसद के काम को ठप्प कर रहा है। जिससे देश की जनता और भाजपा की सरकार आहत है। इस अवसर पर सांसद राहूल कस्वां, देवस्थान मंत्री राजकुमार रिणवां, जिला प्रमुख हरलाल सहारण, भाजपा जिलाध्यक्ष वासुदेव चावला, सुजानगढ़ विधायक खेमाराम मेघवाल, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष यशोदा माटोलिया, सभापति विजय कुमार शर्मा आदि ने उपवास कर धरने पर बैठे।
Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / चुरू में भाजपा ने उपवास कर दिया धरना
चुरू में भाजपा ने उपवास कर दिया धरना



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।