Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / चूरू में भाजपा ओबीसी मोर्चा की बैठक सम्पन्न

चूरू में भाजपा ओबीसी मोर्चा की बैठक सम्पन्न

 ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री राजेन्द्र राठौड़ के निवास पर भाजपा ओबीसी मोर्चा की तहसील बैठक सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुरेश प्रजापत ने कहा कि 21 अप्रैल को पंचायतीराज मंत्री राजेन्द्र राठौड़ के जन्म दिवस को संकल्प दिवस के रूप में मनायेगी। इस दिन भाजपा को सिंचने वाले सम्मानित कार्यकर्ताओं को वटवृक्ष के रूप में सम्मानित किया जायेगा। बागला खेल मैदान के सामने 21 अप्रैल को 11 बजे होने वाले कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पधारने का आह्वान किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur