सत्ता और संगठन से नाराज रहे विधायक घनश्याम तिवाड़ी की छत्रछाया में बनाई गई भारत वाहिनी पार्टी को निर्वाचन आयोग की हरी झंडी मिलने के बाद पार्टी की सक्रियता बढ़ गयी है। भारत वाहिनी के सम्भाग प्रभारी आशीष तिवाड़ी आज चूरू पहुंचे, जहां उन्होंने युवा वाहिनी का गठन करने के बाद पत्रकारों से वार्ता की। बैठक में युवा वाहिनी के जिला समन्वयक के रूप में सुरेश प्रजापत, जिला सह समन्वयक के रूप में सतीश मिश्रा, प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य के रूप में अजय शास्त्री के नाम की घोषणा की गई। जिला कार्यकर्ता बैठक में वाहिनी की रीति-नीति, चुनाव चिह्न और संविधान पर चर्चा की गई। पत्रकारों से रूबरू होते हुए आशीष तिवाड़ी ने चुनावों को आपात धर्म बताते हुए कहा कि हम 200 विधानसभा क्षैत्रों में से 180 सीटों पर कार्यकारिणी का गठन कर चुके हैं। चुनावों में पार्टी का मुख्य मुद्दा बेरोजगारी, पानी और बिजली रहेगा। उन्होंने कहा कि हम पार्टी में नये चन्द्रगुप्त बनायेंगे ना कि कहीं की ईंट कहीं के रोड़े की तर्ज पर पार्टी उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतारेंगे। आशीष तिवारी ने पत्रकारों के सवालों के जवाब में साफ तौर पर कहा कि हनुमान बेनीवाल अगर पार्टी में आना चाहें तो उनका स्वागत है, भाजपा के 25 विधायकों से भी उनका संपर्क हैं जो भाजपा से नाराज हैं। कांग्रेस पार्टी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस ने चार सालों में कभी विपक्ष का धर्म नहीं निभाया।
Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / चूरू में भारत वाहिनी पार्टी की पत्रकारों से वार्ता
चूरू में भारत वाहिनी पार्टी की पत्रकारों से वार्ता



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।