भारतीय किसान संघ की जिला ईकाई चूरू के प्रतिनिधियों ने जिला कलक्टर के नाम किसानों की समस्याओं से संबंधित ज्ञापन अतिरिक्त जिला कलेक्टर रामरतन सौंकरिया को सौपा। भारतीय किसान संघ के चूरू जिलाध्यक्ष श्रीचन्द सिंह ने बताया कि भारतीय किसान संघ की जिला ईकाई मूगफली की खरीद के लिए ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन मे आ रही रही दिक्कतों के समाधान तहसील स्तर पर बाजरा एवं मूंग की खरीद व्यवस्था करवाना एवं किसानों के बकाया बीमा क्लेमों को जल्द जारी करवाने का जिला प्रशासन से आग्रह किया है। भारतीय किसान संघ की प्रान्त सह महिला प्रमुख मनीता स्वामी ने बताया कि ज्ञापन के माध्यम से जिला प्रशासन से आग्रह किया है कि किसानों की समस्याओं से जुडी बैठकों में भारतीय किसान संघ की ईकाई को भी आमंत्रित किया जाना चाहिए। ज्ञापन प्राप्त करते हुए अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने आश्वासन दिया कि जल्द ही किसानों की समस्याओं का समाधान किया जायेगा। इस अवसर पर प्रान्त सह महिला प्रमुख मनीता स्वामी, जिला सहमन्त्री मामराज तरड, जिला अध्यक्ष श्रीचन्द्र सिद्ध, तहसील चूरू अध्यक्ष प्रमेश्वरलाल, तहसील मंत्री तारानगर शीशराम प्रजापत, श्रीमानसिंह राठौड आदि उपस्थित थे।
Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / चूरू में भारतीय किसान संघ के प्रतिनिधियों ने सौंपा ज्ञापन
चूरू में भारतीय किसान संघ के प्रतिनिधियों ने सौंपा ज्ञापन



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।