Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / चूरू में चोरों ने दुकानों के ताले तोड़ फैलाई व्यापारियों में दहशत

चूरू में चोरों ने दुकानों के ताले तोड़ फैलाई व्यापारियों में दहशत

तीन दुकानों में चोरी व दो दुकानों के ताले तोड़ लाखो की चोरी को दिया अंजाम

चूरू,[पियूष शर्मा] चूरु में कोतवाली थाना के पास गढ़ चौराहे पर गत रात्रि को अज्ञात चोरों ने तीन दुकानो में चोरी की व दो दुकानो के ताले तोड़ कर शहर के व्यापारियों में दहशत फैला दी है। चोरों ने बिहारीलाल ठाकारसिदास बजाज की किराना की दुकान पर क़रीब ढाई लाख की नक़दी चोरी, सुनील कुमार अनिल कुमार की खुदरा व थोक की दुकान में 25 हज़ार रुपए व 11 चाँदी के सिक्के व बनवारीलाल सुरेश कुमार गोयनका की ग़ल्ला किराना की दुकान में 12 हज़ार के क़रीब नगद राशि चोर ले गये। मौके पर डीवाईएसपी सुखविंदर पल व थानाधिकारी नरेश गोरा आदि मामले की जाँच कर है । वही चोरी की घटना को लेकर शहर के लोगो में गहरा आक्रोश देखा जा रहा है। व्यापारियों ने आज गढ़ चौराहे पर रास्ता रोककर विरोध प्रदर्शन किया तथा पुलिस प्रशासन के खिलाफ रोष व्यक्त करते हुए जोरदार नारेबाजी भी की । साथ ही व्यापारियों ने बाजार बंद कर अनिश्चित काल तक बाजार बंद करने की घोषणा की।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur