Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / चूरू में कांग्रेस की मेरा बूथ मेरा गौरव यात्रा में उमड़ी भीड़

चूरू में कांग्रेस की मेरा बूथ मेरा गौरव यात्रा में उमड़ी भीड़

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक हाजी मकबूल मंडेलिया व लोकसभा प्रत्याशी रहे रफीक मंडेलिया के नेतृत्व में चूरू विधानसभा क्षेत्र के गांवो में मेरा बूथ मेरा गौरव यात्रा के दूसरे दिन भी भीषण गर्मी के बावजूद ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ी। पूर्व विधायक हाजी मकबूल मंडेलिया ने कहा की भाजपा के राज में गरीब और गांव का कोई धणी धोरी नहीं है। सरकार पेयजल, बिजली, रोजगार जैसी जवलंत समस्याओं का समाधान करने में नक्कारा साबित हुई है। मंडेलिया ने भाजपा को झांसा पार्टी बताते हुए कहा की एक भी उपलब्धि ना होते हुए भी करोड़ो रूपये खर्च करके जन्मदिन के जश्न मनाये जा रहे है। मंडेलिया ने कहा की संकट की इस घड़ी में कांग्रेस जनता के साथ है। जनसभाओं को सम्बोधित करते हुए रफीक मंडेलिया ने कहा की मोदी सरकार ने देश को 50 साल पीछे पहुंचा दिया है, भाजपा सरकार को दुनिया की सबसे बेईमान सरकार बताते हुए कहा की ये सरकार कुछ पूंजीपतियों की सरकार बनकर रह गई है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur