Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / चूरू में देव दिवाली पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया

,

चूरू में देव दिवाली पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया

चूरू के ऐतिहासिक गढ़ परिसर स्थित गोपालजी के मन्दिर में देव दिवाली पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिसमें शहर के श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना कर दीपकों की रोशनी की गई। इस अवसर पर पुजारी राघव दास खाकी महाराज ने बताया कि देव दिवाली का पर्व एक नया उत्साह लेकर आता है। ये धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण त्योहार है। पुरे मन्दिर परिसर में 1100 दीपक से सजावट की गई। दीपक से स्वास्तिक, ओम, श्री, त्रिशुल, रंगोली, राम लिखा गया। श्रद्धालुओं नें मन्दिर में आकर ठाकुरजी के दर्शन कर पुण्य लाभ किया। महन्त राघवदास ने बताया कि दीपावली के 13 दिन बाद देव दिवाली आती है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur