सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग की ओर से मंगलवार को जिला परिषद सभागार में ई-सखी योजना प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एसीपी नवीन गुप्ता ने बताया कि प्रशिक्षण में सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग तथा आर्थिक सांख्यिकी विभाग के ब्लॉक कार्यालय में कार्यरत कार्मिकों सहित चूरू जिले के आईटीजीके के 64 केन्द्रों के 80 से अधिक शिक्षकों ने भाग लिया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के मास्टर ट्रेनर द्वारा विभिन्न योजनाओं जैसे ई-सखी योजना, भामाशाह योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, ई-मित्र योजना, ई.पी.डी.एस. योजना, राजधरा पोर्टल एवं राजस्थान सम्पर्क के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। एसीपी ने बताया कि ई-सखियों का प्रमुख उद्देश्य जिले के अधिक से अधिक लोगों को राज्य की विभिन्न योजनाओं से जोड़ कर उनकी डिजिटल माध्यम से प्रदायगी को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचा कर उनकी डिजिटल साक्षरता को बढावा देना है।
Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / चूरू में ई-सखी योजना से महिलाएं होगी हाईटेक
चूरू में ई-सखी योजना से महिलाएं होगी हाईटेक



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।