Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / चूरू में हिताची एटीएम-एस.बी.आई. नेट बैंकिग सेवा केन्द्र का उद्घाटन

चूरू में हिताची एटीएम-एस.बी.आई. नेट बैंकिग सेवा केन्द्र का उद्घाटन

 पंखा सर्किल से सुभाष चौक रोड़ स्थित हिताची एटीएम-एस.बी.आई. नेट बैंकिग सेवा केन्द्र का उद्घाटन पंचायतराज मंत्री राजेन्द्र राठौड़ ने किया। इस अवसर पर सभा को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि राजेन्द्र राठौड़ ने कहा कि सोनगरा परिवार की ओर से पंखा सर्किल के पास एटीएम एवं एस.बी.आई नेट वर्किग सेवा केन्द्र की स्थापना से इस क्षेत्र आम जन को बैंक खातें से पैसा आहरण करने की बेहतर सुविधाए उपलब्ध होगी तथा ग्राहकों को पैसे निकालने के लिए बैंक में लम्बी लाईन में खड़ा होना नही पडेगा। इस अवसर पर विशिष्ठ अतिथि के रूप में उपस्थित एस.बी.आई. पंखा सर्किल ब्रॉच के मैनेजर सत्यप्रकाश बेनीवाल ने कहा कि इस सेवा केन्द्र से ग्राहक बीस हजार रूपये तक राशी एटीएम एवं आधार कार्ड के माध्यम से आहरण कर सकेंगे। इस अवसर पर जिला प्रमुख हरलाल सहारण, नगर परिषद सभापति विजय कुमार शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष वासुदेव चावला, चन्द्राराम गुरी, रामनिवास सोनी विशिष्ठ अतिथि रूप में उपस्थित थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur