ईदुलजुहा के पर्व पर 22 अगस्त को जिले के विभिन्न कस्बों एवं क्षेत्रों में कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु 14 कार्यपालक मजिस्ट्रेट्स लगाये गये है।जिला मजिस्ट्रेट मुक्तानंद अग्रवाल द्वारा जारी आदेशानुसार संबंधित कार्यपालक मजिस्ट्रेट अपने – अपने कस्बों एवं क्षेत्रों में कानून व्यवस्था एवं साम्प्रदायिक सौहार्द बनाये रखने के साथ ही सामाजिक व साम्प्रदायिक तत्वों से निपटने हेतु विशेष निगरानी रखेंगे एवं संबंधित पुलिस अधिकारी से समन्वय एवं सामन्जस्य बनाये रखेंगे। आदेशानुसार उपखण्ड मजिस्ट्रेट चूरू, राजगढ, तारानगर, रतनगढ, सरदारशहर, सुजानगढ एवं बीदासर को संबंधित कस्बों में तथा तहसीलदार चूरू को रतननगर, तहसीलदार राजगढ को राजगढ, तहसीलदार तारानगर को तारानगर, तहसीलदार रतनगढ को राजलदेसर, तहसीलदार सरदारशहर को सरदारशहर, तहसीलदार सुजानगढ को छापर एवं तहसीलदार बीदासर को बीदासर क्षेत्र में कार्यपालक मजिस्ट्रेट लगाया गया है।
Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / चूरू में ईदुलजुहा पर 14 कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त
चूरू में ईदुलजुहा पर 14 कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।