Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / चूरू में इस बार जिला स्तरीय समारोह पुलिस लाईन मैदान पर होगा आयोजित

चूरू में इस बार जिला स्तरीय समारोह पुलिस लाईन मैदान पर होगा आयोजित

जिला मुख्यालय स्थित पुलिस लाईन मैदान में 15 अगस्त को आयोजित होने वाले जिला स्तरीय मुख्य स्वतन्त्रता दिवस समारोह की सोमवार को अतिरिक्त जिला कलक्टर रामरतन सौंकरिया के मुख्य अतिथ्य में फाईनल रिहर्सल की गई। अतिरिक्त जिला कलक्टर ने बताया कि इस बार जिला स्तरीय मुख्य स्वतंत्रता दिवस समारोह पुलिस लाईन मैदान चूरू में भव्य कार्यक्रमों के साथ आयोजित होगा। उपखण्ड अधिकारी श्वेता कोचर ने समारोह आयोजन के लिए पुलिस लाईन मैदान में की गई विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस अवसर पर समारोह आयोजन से संबंधित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur