जिला मुख्यालय पर जनता दल युनाइटेड के बैनर तले पार्टी कार्यकर्ताओं ने धरना प्रर्दशन किया। पार्टी प्रदेशाध्यक्ष दौलतराम पैंसिया के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने 12 सुत्री मांगों को लेकर नारेबाजी की और मुख्यमन्त्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। प्रदेश में लॉ इन आर्डर की मांग कर रहे इन लोगों ने चूरू जिले की तारानगर तहसील की ढाणी छत्तुसिंह तथा गांव चाडवास में हुई कथित हत्या की निष्पक्ष जांच की मांग की तथा प्रदेश में पुर्ण शराबन्दी एससी एसटी व ओबीसी में आरक्षण बंटवारे, पंचायतीराज निकाय में महिलाओं की 50 प्रतिशत भागीदारी सहित 12 मांगों को लेकर ज्ञापन दिया। पार्टी प्रदेशाध्यक्ष ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया तो चूरू में कलक्ट्रेट का घेराव कर प्रर्दशन किया जायेगा।
Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / चूरू में जनता दल युनाइटेड ने दिया धरना
चूरू में जनता दल युनाइटेड ने दिया धरना



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।