Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / चुरू में जिला एवं सेशन न्यायाधीश का सम्मान

चुरू में जिला एवं सेशन न्यायाधीश का सम्मान

 जिला एवं सेशन न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार पुरोहित का जिले में उल्लेखनीय सेवा के लिए बुधवार को सायं सर्किट हाउस चूरू में सम्मान किया गया। इस अवसर पर जिला कलक्टर ललित कुमार गुप्ता, पुलिस अधीक्षक राहुल बारहठ, मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजपाल सिंह, उपखण्ड अधिकारी श्वेता कोचर एवं जिले के समस्त न्यायिक अधिकारीगण उपस्थित थे। समारोह में जिला एवं सेशन न्यायाधीश ने जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश राजेश कुमार दड़िया ने जिला एवं सेशन न्यायाधीश के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। सम्मान समारोह का संचालन मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (राजगढ) नरेन्द्र सिंह ने किया तथा कोर्ट मैनेजर धनवीर ने समारोह में सहयोग किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur