Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / चूरू में मंगलवार को आयोजित होंगे 8 राजस्व शिविर

चूरू में मंगलवार को आयोजित होंगे 8 राजस्व शिविर

जिले में 30 जून तक संचालित राजस्व लोक अदालत न्याय आपके द्वार अभियान के तहत मंगलवार को 8 ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर राजस्व शिविर आयोजित होंगे। अभियान के नोडल ऑफिसर राकेश कुमार ने बताया कि 12 जून को चूरू ब्लॉक की ग्राम पंचायत लालासर बणीरोतान, सरदारशहर की नैणासर व सुमेरिया, रतनगढ की दाउदसर, सुजानगढ की लोढसर, बीदासर की ढाणी कालेरा, राजगढ की चान्दगोठी एवं तारानगर की ग्राम पंचायत खरतवासिया में राजस्व शिविर आयोजित होंगे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur