जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चूरू के तत्वावधान में नालसा द्वारा जेल में निरूद्ध महिला बन्दीजनों तथा उनके साथ निवासरत उनके बच्चों हेतु विधिक सेवाओं की पहुॅंच बढाने के लिए जिले में 17 मई से 26 मई तक विशेष अभियान संचालित किया जायेगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पूर्णकालिक सचिव विकास ऎचरा की अध्यक्षता में मंगलवार को एडीआर सेन्टर में आयोजित कार्यशाला में यह जानकारी दी गई। पूर्णकालिक सचिव ने बताया कि कार्यशाला में नालसा व रालसा के दिशा निर्देशों पर विचार-विमर्श किया गया तथा अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु कार्य योजना तैयार की गई। प्राधिकरण के अध्यक्ष राजेश कुमार दड़िया के निर्देशानुसार अभियान के सफल संचालन के लिए गठित टीम के सदस्य महिला अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक संजय कुमार, उप करापाल राकेश कुमार मीना, डॉ.अजिताभ सोनी, डॉ.देवकरण गुरावा, डॉ.रेणु अग्रवाल, बबीता चौधरी, अति.जिला शिक्षा अधिकारी एवं झुंझूनं जिला पर्यावरण सुधार समिति के पदाधिकारी उपस्थित थे।
Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / चुरू में महिला बन्दीजनों हेतु दस दिवसीय विशेष अभियान
चुरू में महिला बन्दीजनों हेतु दस दिवसीय विशेष अभियान



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।