Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / चूरू में एन.सी.सी. के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में पराक्रम पर्व मनाया

चूरू में एन.सी.सी. के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में पराक्रम पर्व मनाया

निकटवर्ती गाव ढ़ाढ़ण में चले रहे द्वितीय राज.बटालियन एन.सी.सी. के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में भारतीय सेनाओं की विजय और सर्जिकल स्ट्राइक में दुश्मन को मुंह तोड़ जवाब देने के उपलक्ष में पराक्रम पर्व मनाया गया। तीन दिवस चले इस कार्यक्रम में प्रथम दिन रन फौर नेशन व रोड रैली आयोजित की गई जिसमें सेना हेतु जागरूकता फैलाने का संदेश दिया गया। द्वितीय दिन कैडेटस से सर्जिेल स्ट्राईक के कार्ड/पोस्टर बनाने की प्रतियोगिता आयोजित की गई। तृतीय दिन पराक्रम पर्व हेतु स्पेशल परेड आयोजन में कर्नल एस.एस.यादव को कैडेट्स ने सलामी दी। कर्नल यादव ने उद्बोधन में बताया कि किस प्रकार भारतीय सेना विवरीत परिस्थितियों में सीमा पर लडक़र देश की रक्षा के तत्पर रहती है। कार्यक्रम में पूर्व सैनिको के अनुभव सांझा किये गया और उन्हें सम्मानित किया गया। कर्नल नरेन्द्र ने कैडेट्स को मोटिवेशनल व्याख्यान में जीवन में साहस व धर्य के महत्व को बताया। कैम्प में कैडेट्स को आग लगने पर की जाने वाली कार्यवाही से अवगत करवाया। उल्लेखनीय है कि उक्त प्रशिक्षण ििश्वर में लगभग 600 एन.सी.सी कैडेट्स प्रशिक्षण ले रहे है। कैम्प एडजुटैन्ट लेफ्टिनेंट बी.एल.महेरा ने बताया कि कैम्प के दौरान कैडेट्स को सेना के सामान्य व विशिष्ट प्रशिक्षण दिये जाते है जो उनके कैरियर में सफलता हेतु सहायक होते है। कैम्प में लेफ्टि सत्येनद्र शर्मा ले शीशराम डां. संजू शर्मा, सूबेदार मेजर यु. के रॉय, सुबेदार मेहन्द्र सुबेदार अजीत आदि ने आयोजन में सक्रिय भुमिका निभा रहे है। दौरान किशन लाल व समस्त पी. आई स्टॉफ उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur