जिला मुख्यालय के सदर थानांतर्गत गुरूवार को आपसी रंजिश को लेकर दिनदहाड़े एक यूवक पर चार बाइक पर सवार 10-11 लोगों ने ताबड़तोड़ चाकू से वार कर कातिलाना हमला कर दिया, हमले में घमेरी गांव का युवक राकेश घायल हो गया। गम्भीर रूप से घायल युवक को निजी साधन से राजकीय भरतिया अस्पताल लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जयपुर रैफर कर दिया गया। चाकूबाजी की इस वारदात को फिल्मी स्टाइल में अंजाम दिया गया। भालेरी रोड़ पर सीजेआरएम स्कूल के पास बाइक पर सवार 10-11 लोगों ने घेरकर बस को रूकवाया और बस के केबिन में बैठे राकेश नाम के युवक पर चाकू, सरिये से ताबड़तोड़ वार करने लगे। पूरा मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है। राकेश ने पुलिस को पर्चा ब्यान में बताया कि गांव लालासर की एक युवती से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था 19 जून को दोनों ने घरवालों की इजाजत बिना फलौदी जाकर कोर्ट में शादी कर ली। 22 जून को युवती के घरवाले अपनी बेटी को जबरदस्ती गांव लालासर ले आये। इस घटना के बाद से ही युवती के घरवाले उससे रंजिश रखने लगे और इसी रंजिश के चलते आज उस पर जानलेवा हमला कर दिया। युवक ने गांव लालासर के सरपंच मूलाराम, युवती के परिजन मोहरसिंह, हनुमानाराम, अमीचन्द आदि पर आरोप लगाये हैं। सदर थाना पुलिस ने बताया कि युवक के पर्चा ब्यान के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / चूरू में प्रेम प्रसंग के चलते युवक पर कातिलाना हमला
चूरू में प्रेम प्रसंग के चलते युवक पर कातिलाना हमला



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।