Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / चूरू में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनाई

चूरू में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनाई

भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर चूरू शहर ब्लॉक कांग्रेस द्वारा मण्डेलिया हाउस स्थित कांग्रेस कार्यालय में ब्लॉक अध्यक्ष अबरार खान की अध्यक्षता में बलिदान दिवस मनाया गया। सभा में किसान नेता आदूराम न्योल, वरिष्ठ नेता पृथ्वीसिंह राठौड़, पूर्व उप जिला प्रमुख सोहनलाल मेघवाल, किशनाराम बाबल, मोहम्मद हुसैन निर्वाण, मांगीलाल पारीक, रामेश्वर प्रजापति आदि वक्ताओं ने राजीव गांधी को आधुनिक भारत का निर्माता, देश की एकता, अखण्डता व सदभावना की प्रतिमूर्ति बताया। वक्ताओं ने प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक हाजी मकबूल मण्डेलिया के नेतृत्व में दृढ विश्वास व्यक्त किया। कार्यक्रम में राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए।  

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur