Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / चूरू में राज्य स्तरीय पंचायत पुरस्कार स्वच्छ भारत पर्व समारोह आयोजित

चूरू में राज्य स्तरीय पंचायत पुरस्कार स्वच्छ भारत पर्व समारोह आयोजित

 निदेशालय स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग की ओर से मंगलवार को आयोजित राज्य स्तरीय पंचायत पुरस्कार स्वच्छ भारत पर्व समारोह में स्वच्छता चैम्पियन के रूप में ग्राम पंचायत रणधीसर के सरपंच भवानीसिंह राजपुरोहित को सम्मानित किया गया है। जयपुर में रविन्द्र रंग मंच पर आयोजित स्वच्छता पर्व सम्मान समारोह में पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास मंत्री राजेन्द्र राठौड़, कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रभूलाल सैनी, अतिरिक्त मुख्य सचिव पंचायती राज ग्रामीण सुदर्शन सेठी, निदेशक आरूषि मलिक, सहायक आयुक्त प्रकाश कुमार मक्कड़ आदि ने सरपंच भवानीसिंह राजपुरोहित को स्वच्छता चैम्पियन सम्मान से सम्मानित किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur