Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / चूरू में सात पंचायतों में राजस्व शिविर कल

चूरू में सात पंचायतों में राजस्व शिविर कल

 जिले में संचालित राजस्व लोक अदालत  न्याय आपके
 
द्वार अभियान के तहत गुरूवार को
7
पंचायत मुख्यालयों पर राजस्व शिविर आयोजित होंगे। अभियान के नोडल ऑफिसर राकेश कुमार ने बताया कि गुरूवार को चूरू तहसील की ग्राम पंचायत थैलासर, सरदारशहर की बुकनसरा छोटा, रतनगढ की लधासर, सुजानगढ की गोपालपुरा, बीदासर की कातर छोटी, राजगढ की सूरतपुरा एवं तारानगर तहसील की ग्राम पंचायत राजपुरा में राजस्व शिविर आयोजित होंगे। उन्होंने ग्रामीणों से कहा है कि वे शिविर में उपस्थित होकर लम्बित राजस्व प्रकरणों सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं से संबंधित समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण करवाकर लाभान्वित हों।  

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur