राजस्थान परिवहन निगम के श्रमिक संगठन के संयुक्त मोर्चा के प्रांतीय आह्वान पर रोडवेजकर्मियों की लंबित मांगों को लेकर चूरू में सोमवार को भी हड़ताल जारी रही। रोडवेजकर्मियों ने सोमवार को प्रर्दशन करते हुए इन्द्रमणि पार्क से कलक्ट्रेट तक रैली निकाली। कलक्ट्रेट के सामने अपनी मांगों के सर्मथन में नारेबाजी कर धरना दिया। रैली मै रोडवेज कर्मियों के अलावा अखिल भारतीय किसान सभा के कार्यकर्ता तथा निजी स्कूल के बच्चे भी शामिल हुए। सरकार ने नई बसों की खरीद करने, नए कर्मचारियों की भर्ती करने, सेवानिवृत कर्मचारियों का बकाया भुगतान करने व सातवें वेतनमान का लाभ दिए जाने आदि मांगों को लेकर चूरू आगार के रोडवेज कर्मी एक सप्ताह से हडताल पर हैं। इस हड़ताल के चलते चूरू व सरदारशहर आगार को रोज लाखों रुपए का नुकसान हो चुका है।
Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / चूरू में सोमवार को भी जारी रही रोडवेज कर्मचारीयों की हडताल
चूरू में सोमवार को भी जारी रही रोडवेज कर्मचारीयों की हडताल



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।