जिले में स्थानीय निकाय एवं पंचायती राज संस्थाओं में 12 जून 2018 को होने वाले उप चुनावों में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने एवं चुनाव संबंधी आवश्यक सूचनाओं का समय पर प्रेषित करने के लिए जोनल मजिस्ट्रेट्स नियुक्त किये गये हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी मुक्तानंद अग्रवाल द्वारा जारी आदेशानुसार सुजानगढ नगर परिषद के वार्ड नम्बर 36 के उप चुनाव हेतु सुजानगढ तहसीलदार बृजेश कुमार मंगल एवं सरदारशहर की ग्राम पंचायत जीवणदेसर (वार्ड नम्बर 4) के उप चुनाव हेतु सरदारशहर तहसीलदार बीरबलनाथ को जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी मुक्तानंद अग्रवाल ने 12 जून 2018 को सुजानगढ के वार्ड संख्या 36 (वार्ड पार्षद) के लिए होने वाले उप चुनाव के लिए मदरसा व्यापारियान भवन (बायां व दायां भाग) को मतदान केन्द्र घोषित किया है। इसी प्रकार सरदारशहर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत जीवणदेसर के वार्ड संख्या 4 में 12 जून 2018 को होने वाले उप चुनाव के लिए राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय (मध्य भाग) जीवणदेसर में मतदान केन्द्र स्थापित किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने जिले की सुजानगढ नगर परिषद के वार्ड संख्या 36 (वार्ड पार्षद) एवं सरदारशहर की ग्राम पंचायत जीवणदेसर वार्ड संख्या 4 (सदस्य) के लिए 12 जून 2018 को संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान दिवस का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।
Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / चूरू में उप चुनाव के लिए जोनल मजिस्ट्रेट्स नियुक्त
चूरू में उप चुनाव के लिए जोनल मजिस्ट्रेट्स नियुक्त



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।