राज.राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार मंगलवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष (जिला एवं सेशन न्यायाधीश) अय्युब खान की अध्यक्षता में निःशुल्क विधिक सहायता, राजस्थान पीड़ित प्रतिकर स्कीम, 2011 एवं अण्डरट्रायल रिव्यू कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। प्राधिकरण के पूर्णकालिक सचिव विकास ऎचरा ने बताया कि बैठक में जिन अभियुक्तों के कोई अधिवक्ता नहीं थे, उनको अधिवक्ता उपलब्ध करवाये गये तथा राजस्थान पीड़ित प्रतिकर स्कीम अन्तर्गत प्रस्तुत आवेदन पत्रों मे से जो प्रार्थना पत्र पूर्ण पाये गये उनके उचित प्रतिकर स्वीकृत किये गये। इस अवसर पर जिला कलक्टर मुक्तानंद अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक राहुल बारहठ, अभिभाषक संघ के अध्यक्ष महेश प्रतापसिंह, अधिवक्ता गोपाल प्रसाद शर्मा उपस्थित थे।
Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / चूरू में विधिक सहायता कमेटी की बैठक सम्पन्न
चूरू में विधिक सहायता कमेटी की बैठक सम्पन्न



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।