राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के एक्शन प्लान वर्ष 2018-19 के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष (जिला एवं सेशन न्यायाधीश) अय्यूब खान के निर्देशानुसार शुक्रवार को झुंझुंनू जिला पर्यावरण सुधार समिति, चूरू कार्यालय में पूर्णकालिक सचिव विकास ऎचरा की अध्यक्षता में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आंगनबाड़ी सहायिकाओं को सम्बोधित करते हुये विकास ऎचरा ने महिलाओं एवं बच्चों के अधिकारों, घरेलू हिंसा अधिनियम, दहेज प्रतिषेध अधिनियम, महिलाओं के सम्पति संबंधी अधिकारों तथा पुरूषों के बराबर अधिकार, भरण पोषण कानून, शिक्षा के अधिकार, राज्य सरकार की विभिन्न लाभकारी योजनाओं, दुर्घटना बीमा के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने आंगनबाड़ी सहायिकाओं को अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करने के संबंध में प्रेरित किया गया। महिला एवं बाल विकास अधिकारी संजीव कुमार ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ एवं आंगनबाड़ी पोषाहार के बारे में जानकारी देते हुये आंगनबाड़ी केन्द्र की विभिन्न समस्याओं के निराकरण के उपायों की विस्तार से जानकारी दी। समिति के प्रभारी राजेश कुमार अग्रवाल ने आंगनबाड़ी सहायिकाओं को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं व बीमा की विस्तृत जानकारी दी।
Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / चूरू में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित
चूरू में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।