राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के एक्शन प्लान के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष व जिला एवं सेशन न्यायाधीश अय्युब खान के मुख्य आतिथ्य में विश्व पर्यावरण दिवस पर एडीआर परिसर में वृक्षारोपण कर विधिक साक्षरता शिविर एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें सम्बोधित करते हुए सीजेएम अय्युब खान ने पर्यावरण का संरक्षण करने एवं आने वाली पीढ़ी के लिये शुद्ध वातावरण के लिए ज्यादा से ज्यादा वृक्ष लगाने का आह्वान किया। पूर्णकालिक सचिव विकास ऐचरा ने कहा कि पृथ्वी पर जिस प्रकार से प्राकृतिक संसाधनों का अन्धाधुंध दोहन कर हम पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रहे है व प्रकृति में असंतुलन पैदा करता है। अत: अच्छे भविष्य के लिये प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है कि वह आवश्यकता से अधिक प्राकृतिक संसाधनों का दोहन न करे तथा पर्यावरण का संरक्षण करे। इस अवसर पर सुरेश चन्द बंसल, न्यायाधीश, पारिवारिक न्यायालय, रामचरण मीणा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट व महेश्वरी बरोड़, न्यायिक मजिस्ट्रेट ने वृक्षारोपण किया।
Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / चूरू में विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण
चूरू में विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।