महिला थाने में करणपुरा गांव की विवाहिता को अगवा कर कार में दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। महिला के पिता की तबीयत खराब होने का बहाना बनाकर आरोपी मुंह बोले भाई ने महिला को अगवा किया और फिर उसे बेहोश कर पहले कार में और फिर झुंझुनुं, जयपुर और नासिक में दुष्कर्म किया। पीडि़ता की रिपोर्ट पर महिला थाने में मामला दर्ज कर पुलिस ने राजकीय भरतिया अस्पताल में पीडि़ता का मेडिकल करवाया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी राजेश महिला के पीहर में पड़ौसी है जिसे महिला ने धर्मभाई बना रखा है। 29 सितम्बर की रात में आरोपी ने गांव करणपुरा से महिला को यह कहकर अगवा कर लिया कि उसके पिता की तबीयत ज्यादा खराब है। जिसके बाद आरोपी ने महिला को बेहोश कर कार में ही उसके साथ ज्यादती की और उसे झुंझुनुं, जयपुर और नासिक ले गया जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने उसकी अश्लील विडियो क्लिप भी बना ली और किसी को बताने पर वायरल करने की धमकी दी। किसी तरह अपने घर पहुंची पीडि़ता ने अपने पति को सारी घटना के बारे में बताया जिसके बाद महिला थाने में आईपीसी की धारा 365, 366, 376, 382 में मामला दर्ज हुआ है।
Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / चूरू में विवाहिता को अगवा कर कार में दुष्कर्म करने का मामला
चूरू में विवाहिता को अगवा कर कार में दुष्कर्म करने का मामला



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।