जिला मुख्यालय के पंखा रोड पर शुक्रवार को एक 20 साल के युवक ने सरेराह जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। गम्भीर हालत में सडक किनारे पडे युवक को राहगीरों ने नीजी साधनों से राजकीय भरतिया अस्पताल पहुंचाया जहां उसका इलाज जारी है। युवक की पहचान जसवीर जाट के रूप में हुई है जो नोहर के गांव भावलदेसर का निवासी है और अभी तारानगर के गांव रैयाटूंडा रहता है। युवक ने जहरीला पदार्थ क्यों खाया इसके कारणों की जानकारी नहीं हो पायी है। युवक के पास 10 वीं की मार्कशीट आदि दस्तावेज मिले हैं। सुचना के बाद मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने परिजनों को सूचना कर दी है। परिजनों के आने के बाद ही कारणों का पता चल पायेगा।
Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / चूरू में युवक ने किया आत्महत्या का प्रयास
चूरू में युवक ने किया आत्महत्या का प्रयास



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।